अथाई मीडिया इंटरनेशनल के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अखिल बंसल, जयपुर के निर्देशन में देशभर के पत्रकारों एवं साहित्यकारों की आठ दिवसीय सद्भावना यात्रा आयोजित की गयी

 मनाली,  अथाई मीडिया इंटरनेशनल के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अखिल बंसल, जयपुर के निर्देशन में देशभर के पत्रकारों एवं साहित्यकारों की आठ दिवसीय सद्भावना यात्रा आयोजित की गयी। एक से आठ अक्तूबर तक आयोजित इस यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से 25 पत्रकार एवं साहित्यकार अपने परिवारों सहित भाग ले रहे हैं।


    दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा शिमला, कुल्लू, मनाली, रोहतांग और कसोल से होकर आयोजित की गई। आज मनाली से कसोल के लिए रवाना होने से पूर्व यात्रा में शामिल पत्रकारों एवं साहित्यकारों ने हिडिंबा देवी मंदिर में दर्शन किए। 
   डॉ. अखिल बंसल ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पत्रकारों, साहित्यकारों एवं जैन पत्रकार बंधुओं की विभिन्न यात्राओं का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अथाई मीडिया इंटरनेशनल के माध्यम से देश-विदेश के अनेक पत्रकार एवं साहित्यकार जुड़े हुए हैं। 
सद्भावना यात्रा के दौरान पत्रकारों एवं साहित्यकारों ने रोहतांग दर्रे का भी भ्रमण किया। प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत यात्रियों ने वहां देशभक्ति के गीत गाए और उत्साहपूर्वक नृत्य किया।
    यात्रा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जैन आईपीएस, जयपुर, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल, उज्जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंगल, गंगापुर सिटी, मीडिया प्रभारी डॉ. रीना सिन्हा, मुंबई तथा कार्यकारिणी सदस्य एन.पी. अग्रवाल, भोपाल, प्रदीप मजूमदार, पन्ना और रजत जैन, पारसनाथ सहित अन्य पत्रकार एवं साहित्यकार शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन