पश्चिमी हिमालय के औषधीय पौधों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

 पश्चिमी हिमालय के औषधीय पौधों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन



अजय सूर्या मंडी, 6 अक्तूबर। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) के क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पंडोह में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का मंगलवार को समापन हुआ। संगोष्ठी का विषय “पश्चिमी हिमालय के औषधीय पादप संसाधन: परंपरा, विज्ञान और संरक्षण” रहा।संगोष्ठी में देशभर से करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छह विशेषज्ञ वक्ताओं ने औषधीय पौधों, शोध और संरक्षण से जुड़े विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस दौरान करीब 40 शोधपत्र और 12 पोस्टर प्रस्तुतियां दी गईं। वनस्पति विज्ञान, आयुर्वेद, रसायन विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों के शोधार्थियों, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और पीएचडी शोधार्थियों ने इसमें सहभागिता की।वक्ताओं ने कहा कि ऐसी राष्ट्रीय संगोष्ठियां विद्यार्थियों और शोधार्थियों को प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों से संवाद का अवसर प्रदान करती हैं। इससे शोध संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान होने के साथ नए शोध दृष्टिकोण विकसित होते हैं तथा विभिन्न संस्थानों के बीच भविष्य में शोध एवं सहयोग की संभावनाओं को बढ़ावा मिलता है।समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी विशेषज्ञ वक्ताओं, शोधार्थियों, प्रतिभागियों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी को सफल बनाने में सहयोग के लिए मीडिया प्रतिनिधियों का भी धन्यवाद किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी