प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में डॉक्टर की ड्यूटी अन्य अस्पताल में लगाये जाने से लोगो में रोष

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में डॉक्टर की ड्यूटी अन्य अस्पताल में लगाये जाने से लोगो में रोष


सरकाघाट : अजय सूर्या /

सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी नियमित न मिलने से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।इस स्वास्थ्य केंद्र में 6 बिस्तर है लेकिन उचित स्वास्थ्य लाभ न मिलने से लोगो में स्वास्थ्य विभाग के प्रति निराशा है ।लोगो में दीवान चंद कमलेश कुमार ने बताया कि यहाँ पर डॉक्टर है लेकिन उनकी ड्यूटी अन्य अस्तपताल में लगाई जाती है जिस वजह से डॉक्टर रोजाना अपनी सेवाए नहीं दे पा रहे । उनका कहना है कि गोपालपुर सरकाघाट की बहुत बड़ी पंचायत है जिसमे ड्रेसिंग,मरहम पट्टी,अन्य सुविधाए मिल जाती है लेकिन डॉक्टर की अन्य जगह पर ड्यूटी लगाना उचित नहीं है जिस कारण हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि डॉक्टर की ड्यूटी अन्य अस्पताल में न लगाई जाए ताकि मरीज़ों को नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं गोपालपुर में ही मिले ।उधर बीएमओ बलद्वारा अनिल कुमार ने कहा कि लेंडर के अंतगर्त सरकारी योजनाओं के लिए डॉक्टर को कभी कभी फील्ड भेजा जाता है डॉक्टर अपनी ड्यूटी को निभा रहे है और नियमित स्वास्थ्य केंद्र बैठते है ।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत