संदेश

देश शिमला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया युवा दिवस, मिला सिद्धार्धन एवं भारद्वाज का मार्गदर्शन

चित्र
भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया युवा दिवस, मिला सिद्धार्धन एवं भारद्वाज का मार्गदर्शन शिमला:-  भाजपा जिला शिमला युवा मोर्चा द्वारा युवा दिवस का कार्यक्रम द्विपकमल चक्कर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष केशव चौहान वरिष्ठ नेता गणेश दत्त एवं रूपा शर्म विशेष रूप से उपस्थित रहें । कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हनीश चोपड़ा द्वारा की गई थी।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धार्थन ने कहा की स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने और उन्हें प्रेरित करने के लिए, 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया। इस दिन, देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिनमें युवाओं को शामिल किया जाता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करना होता है। राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व इसलिए भ...

जेपी नड्डा बने केंद्र मंत्री,नवनियुक्त सांसद सुरेश कश्यप, डॉ राजीव भारद्वाज, कंगना रानौत एवं अनुराग ठाकुर ने भी उनको शुभकामनाएं

चित्र
जेपी नड्डा बने केंद्र मंत्री,नवनियुक्त सांसद सुरेश कश्यप, डॉ राजीव भारद्वाज, कंगना रानौत एवं अनुराग ठाकुर ने भी उनको शुभकामनाएं ( शिमला: गायत्री गर्ग ) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को केंद्र मंत्री के रूप में शपथ लेने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, डॉ सिकंदर कुमार, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, त्रिलोक जमवाल, संदीपनी भारद्वाज, विनोद कुमार, जनक राज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, रीना कश्यप, सूरत नेगी, वीरेंद्र कश्यप, लखविंदर राणा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, सुधीर शर्मा, लोकिंदर कुमार, दीपराज कपूर, दिलीप ठाकुर ने बधाई दी।   इसी के साथ नवनियुक्त सांसद सुरेश कश्यप, डॉ राजीव भारद्वाज, कंगना रानौत एवं अनुराग ठाकुर ने भी उनको शुभकामनाएं दी।  कर्ण नंदा ने बताया की जगत प्रकाश नड्डा ने 1978 में एबीवीपी से जुड़कर छात्र राजनीति शुरू की। इसके बाद 1991 से 1994 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

हरसर के दंगल में दो बड़ी मालियां 2-2 लाख रुपए की रखी गई

चित्र
हरसर के दंगल में दो बड़ी मालियां 2-2 लाख रुपए की रखी गई  ( ज्वाली रतिक्ष कुमार ) ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत हरसर में 1-2 जून को दो दिवसीय लखदाता पीर पातशाह दंगल का आयोजन धूमधाम से मनाया जाएगा । मेला कमेटी हरसर के अध्यक्ष ध्यान सिंह सहित कोषाध्यक्ष व महासचिव जगरूप सिंह ने बताया कि मेले की तैयारियों को लेकर   11 मई को शिव मंदिर घाड़ में 11 बजे समस्त सदस्यों की बैठक बुलाई गई है।  इस बैठक में मेले में होने वाली तैयारियों के विषय में चर्चा होगी। इस दो दिवसीय मेले में 1 जून को स्थानीय पहलवानों की कुश्तियां होंगी जबकि 2 जून को आमंत्रित किए गए नामी-गिरामी पहलवानों की कुश्तियां करवाई जाएंगी।  उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल के अलावा बाहरी नामी अखाड़ों से नामी-गिरामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है तथा कुश्तियां काफी रोचक होंगी। उन्होंने कहा कि बड़ी दो मालियां 2-2 लाख रुपए की रखी गई है। आपको बता दें कि इस मेले में मुख्यातिथि के रूप में पंडित विपिन शर्मा, अभिजीत जम्वाल पैट्रोल पंप वाले,साहब सिंह मनकोटिया लाहड़ू वाले व अमित गुलेरिया क्रैशर वाले मौजूद रहेगें।

एचआरटीसी के पंपों को डीजल की आपूर्ति भेजी गई

चित्र
एचआरटीसी के पंपों को डीजल की आपूर्ति भेजी गई   शिमला ब्यूरो गायत्री गर्ग  01.01.2024 को शुरू हुई हड़ताल के दौरान एचआरटीसी के पंपों को डीजल की आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित हुई है। एचआरटीसी के पास 28 पंप हैं, जिनमें से 23 की आपूर्ति इंडियन ऑयल द्वारा, 3 की आपूर्ति हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा और एक पंप की आपूर्ति भारत पेट्रोलियम द्वारा की जाती है।  आज सुबह से वर्तमान स्टॉक स्थिति "अनुलग्नक-ए" के रूप में संलग्न है। निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी होंगी:- 1. सबसे ज्यादा कमी कांगड़ा, चंबा, मंडी और सिरमौर में महसूस की जा रही है। 2. आज सुबह ऊना डिपो को 24KL का एक टैंकर सप्लाई किया गया है। टैंकरों को भरकर जसूर, नालागढ़, नाहन, मंडी, सुंदरनगर और कुल्लू (जैसा कि हम इस नोट को संकलित कर रहे हैं), डूल्ली, हमीरपुर में भी भेजा जा रहा है। 3. हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने हमें आश्वासन दिया है कि आज शाम तक सुंदरनगर, तारादेवी, नगरोटा बगवां और पांवटा साहिब को 29KL के 4 टैंकरों की आपूर्ति की जाएगी। 4. बिंदु संख्या में उल्लिखित क्षेत्र में पंपों को डीजल की आपूर्ति के लिए 10 परिवहन वाहनों के ऊना...

राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने आम जनता से वोकल फॉर लोकल (स्थानीय उत्पाद) खरीदने का आग्रह किया

चित्र
राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने आम जनता से वोकल फॉर लोकल (स्थानीय उत्पाद) खरीदने का आग्रह किया राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने कहा कि दीपपर्व सिर्फ हर्षोल्लास ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में भारत की संस्कृति का प्रतीक भी है। इसीलिए आइए इस दीपपर्व को स्वदेशी संग मनाएं, स्थानीय उत्पाद खरीदें। इससे देश मजबूत होगा ओर गरीब के घर दीपावली का दिया भी जल सकेगा।  सांसद महोदया ने दीपावली पर समस्त देशवासियों से वोकल फॉर लोकल रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र से माननीय प्रधानमंत्री ने इस दिवाली एक विशेष आह्वान किया है। Go वोकल फॉर लोकल इन त्योहारों के अवसर पर हमें वोकल फॉर लोकल संकल्प का साक्षात्कार करने का अद्वितीय अवसर मिला है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए, इस दीपावली पर हम अपने नजदीकी सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, अपने आसपास छोटा-छोटा व्यापार कर रहे हमारे उद्यमी, ऐसे जो क्राफ्ट का काम करते हैं, हैंडलूम का काम करते हैं, घर की सजावट का सामान बनाते हैं, आप इन लोगों से स्थानीय उत्पादों की खरीददारी करें। हमें यह सुनिश्चित करना होगा, कि हम सभी अपन...

विधायक हरीश जनारथा पहुंचे कैथू पुलिस लाइन रोड का मुआइना करने जो भारी बारिश से बंद हो गया था

चित्र
विधायक हरीश जनारथा पहुंचे कैथू पुलिस लाइन रोड का मुआइना करने जो भारी बारिश से बंद हो गया था ( शिमला ब्यूरो गायत्री गर्ग ) इस बरसात भारी वर्षा से कुदरती आपदा के कारण जो भी नुकसान हुआ है उसका जायजा शिमला शहर विधायक हरीश जनारथा जी मौके मौके पर हर जगह जाकर लेते रहे और जो भी समस्याएं थी उनका हल किया अब जब बारिशें थम गई है उसके बाद भी कई जगह लैंडस्लाइड सड़क धसना जारी है इसलिए आज शिमला शहरी विधायक शिमला कैथू पुलिस लाइन रोड का जायजा लेने पहुंचे जिसके कारण केथु ,कामली बैंक, अनाडेल जाने वाले लोगों को बहुत समस्या आ रही है यही एकमात्र रास्ता है जहां से गाड़ियां लोगों के घरों तक जाती है इसलिए इस रास्ते का निरीक्षण करने विधायक जनारथा जी मौके पर पहुंचे पुलीस लाइन जेल में भी और आस पास हुए सभी नुकसान का जायज़ा लिया और इस दौरान में साथ में कैथू वार्ड की पार्षद Kanta Suyal जी और PWD एक्सिएन जॉइंट कमिश्नर और सभी अधिकारी भी उपस्थित रहे और विधायक जी ने तुरंत इन सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर पुरा करने के आदेश दिए हैं।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: