राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने आम जनता से वोकल फॉर लोकल (स्थानीय उत्पाद) खरीदने का आग्रह किया

राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने आम जनता से वोकल फॉर लोकल (स्थानीय उत्पाद) खरीदने का आग्रह किया


राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने कहा कि दीपपर्व सिर्फ हर्षोल्लास ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में भारत की संस्कृति का प्रतीक भी है। इसीलिए आइए इस दीपपर्व को स्वदेशी संग मनाएं, स्थानीय उत्पाद खरीदें। इससे देश मजबूत होगा ओर गरीब के घर दीपावली का दिया भी जल सकेगा। 

सांसद महोदया ने दीपावली पर समस्त देशवासियों से वोकल फॉर लोकल रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र से माननीय प्रधानमंत्री ने इस दिवाली एक विशेष आह्वान किया है। Go वोकल फॉर लोकल इन त्योहारों के अवसर पर हमें वोकल फॉर लोकल संकल्प का साक्षात्कार करने का अद्वितीय अवसर मिला है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए, इस दीपावली पर हम अपने नजदीकी सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, अपने आसपास छोटा-छोटा व्यापार कर रहे हमारे उद्यमी, ऐसे जो क्राफ्ट का काम करते हैं, हैंडलूम का काम करते हैं, घर की सजावट का सामान बनाते हैं, आप इन लोगों से स्थानीय उत्पादों की खरीददारी करें। हमें यह सुनिश्चित करना होगा, कि हम सभी अपने साथी भारतीय कारीगरों का समर्थन करते हैं और हमारे देश को स्वावलंबन में मदद पहुंचाते हैं।  

माननीय सांसद महोदया ने बताया की उन्होंने स्वयं भी "जागृति सेल्फ हेल्प ग्रुप" मलघोटा,बैजनाथ-पपरोला ,हिमाचल प्रदेश से मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां, सीरा, बडियां जैसे स्थानीय उत्पादों की खरीददारी की है और सभी से आग्रह किया है, की सभी स्थानीय कारीगरों से लोकल उत्पाद खरीदें। हमारा स्थानीय उत्पादों को पसंद करना और समर्थन देना हमारे देश के आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

माननीय राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूँ, कि हम सभी इस संकल्प का साथ देंगे और हम सभी मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की ओर प्रगति करेंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत