विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

 विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित🙏


धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने धर्मशाला मंें होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंधों और व्यवस्थाओं को लेकर आज बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवके लखनपाल, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आगामी माह में प्रस्तावित है इसी के दृष्टिगत सभी विभाग विधानसभा सत्र के सफल संचालन हेतु अपनी जिम्मेदरियां सुनिश्चित कर समय से अपनी तैयारियां पूरी कर लें। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर चर्चा की गई।

डॉ. निपुण जिंदल ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के साथ-साथ टेªैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए समुचित प्रबन्ध करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्र में भाग लेेने आने वाले अतिथियों के ठहरने और खाने इत्यादि भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा परिसर तथा इसके आसपास पार्किंग इत्यादि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने विधानसभा सत्र के मद््देनजर स्वास्थ्य विभाग को विधान सभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टाण्डा मेडिकल कालेज में विशेष इंतजाम रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, पुलिस, पर्यटन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जन सम्पर्क, अग्निश्मन, परिवहन सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों की भी जानकारी ली एवं सम्बंधित अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दियेे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल