अग्निवीर भर्ती रैली के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

 अग्निवीर भर्ती रैली के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित 

मंडी में 20 से 26 दिसम्बर तक आयोजित होगी भर्ती रैली 🙏

 


मंडी में 20 से 26 दिसंबर तक होने वाली सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के जरूरी प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए बुधवार को उपायुक्त अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में प्रशासनिक स्तर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीसी निवेदिता नेगी, एडीएम डॉ मदन कुमार, एसडीएम ओम कांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने बताया कि रैली के आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने भर्ती रैली के सफल आयोजन और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की। उन्होंने भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी बंदोबस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। भर्ती रैली मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जाएगी। इस दौरान पड्डल मैदान आम लोगों के लिए बंद रहेगा। भर्ती रैली के प्रबंधों के लिए तहसीलदार मंडी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि 10 दिसंबर के उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान में मौके पर तैयारियों को परखा जाएगा ताकि रैली के सफल आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिला प्रशासन से कौन-कौन से विभागों का सहयोग आवश्यक रहेगा के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस अग्निवीर भर्ती रैली में लगभग तीन हजार से अधिक युवा भाग लेंगे। सात दिन तक चलने वाली इस भर्ती रैली में प्रतिदिन करीब 500 से अधिक युवा रैली स्थल में पहुंचेंगे।

बैठक में ले0 कर्नल निर्मल साही और भरत शर्मा, सहायक आयुक्त केएस पटयाल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बीसी नेगी, उपनिदेशक शिक्षा अमर नाथ, युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी दिप्ती वैद्य, डीएसपी देव राज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।   


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार