नूरपुर पुलिस ने “प्रधाव” के अन्तर्गत काठगढ़ व इन्दौरा में 16 से 22 तक युवा समग्र कल्याण व प्रशिक्षण कैम्प का किया आयोजन

नूरपुर पुलिस ने “प्रधाव” के अन्तर्गत काठगढ़ व इन्दौरा में 16 से 22 तक युवा समग्र कल्याण व प्रशिक्षण कैम्प का किया आयोजन 


पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अन्तर्गत साल 2023 में दिनांक 16.11.23 तक ND&PS Act के अधीन 120 अभियोग दर्ज किये जा चुके हैं । जो उपरोक्त अभियोगो मे कुल 3 किलो 975.11 ग्राम हिरोईन / चिट्टा, 2 किलो 695.11 ग्रांम चरस, 346.34 ग्रांम अफीम, 33 किलो 589.51 ग्रांम चूरा पोस्त (भुक्की), 878 नशीली गोलियां, व 1,26,63,700 रुपये की नकद राशि बरामद की जा चुकी है । । दिनांक 16.11.23 तक वितिय जाँच के दौरान आरोपियों की कुल 9,87,64,386/-/- की चल व अचल सम्पति को जब्त करके सक्षम प्राधिकारी द्वारा जब्ती संम्बन्धी आदेश प्राप्त किये जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य दर्ज कई अभियोगो मे भी आरोपियो की चल व अचल सम्पति की जाँच अमल में लाई जा रही हैं। वर्ष 2023 के दौरान अवैध नशे के कारोबार मे शामिल 187 लोगो को जिनमे 161 पुरुष व 26 महिलाएं शामिल हैं को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

नशे के विरुद्ध जारी हिमाचल प्रदेश पुलिस के अभियान की अगली कड़ी “प्रधाव” के अन्तर्गत काठगढ़ ( इन्दौरा ) में दिनांक 16.11.23 से 22.11.23 तक युवा समग्र कल्याण व प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसका संचालन हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से “ Art of Living Foundation के द्वारा किया जायेगा। जो उपरोक्त कैम्प की शुरुआत आज दिनाँक 16.11.23 को पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न ( भा० पु० से०) व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति मे की गई ।

इस कैम्प के अन्तर्गत जिला पुलिस नूरपुर के क्षेत्राधिकार से 30 प्रशुिओ को शामिल किया गया हैं । जो कैम्प मे शामिल प्रशुिओ को विभिन्न गतिविधियो मे शामिल करके नशा से दूर रहने व नशा छुड़ाने के लिये प्रेरित किया जायेगा। भविष्य मे भी जिला पुलिस नूरपुर को नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत