लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अम्ब स्कूल के निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अम्ब स्कूल के निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण 🙏


ऊना लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की समीक्षा करने निर्माण स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंडोर स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की और कार्यस्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में 247.54 लाख रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम के बनने से विद्यार्थियों को बिना किसी कठिनाई से अपनी तैयारी करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्माणकार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिये ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माणकार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान कर दिया जाएगा। 

इस अवसर पर एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, एक्सियन लोक निर्माण दिनकर शर्मा, प्रिंसीपल अम्ब स्कूल के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए