राजस्व अधिकारियों के लिए अदालती प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

 राजस्व अधिकारियों के लिए अदालती प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित


ऊना जिला मुख्यालय ऊना में राजस्व अधिकारियों के लिए राजस्व संबंधी अदालती प्रक्रिया के विषय में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त कांगड़ा ए शायनामोल ने की। 

कार्यशाला में राजस्व अधिकारियों को विभागीय कार्यों में रोजाना इस्तेमाल होने वाले विभिन्न कानूनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ताकि भविष्य में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। मंडलायुक्त ने बताया कि पूर्व में कांगड़ा मंडल के अंतर्गत जिला चंबा तथा कांगड़ा में तीन जगहों पर इसी प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं तथा ऊना में आयोजित की जा रही यह चौथी कार्यशाला है।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में सहायक आयुक्त वीरेंद्र सिंह ने टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म एक्ट की विभिन्न धाराओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। जबकि एसडीएम बंगाणा मनोज ठाकुर ने राजस्व विभाग में तक्सीम, निशानदेही तथा अवैध कब्जों से संबंधित कानूनी पहलुओं बारे जानकारी दी। 

कार्यशाला के दूसरे सत्र में उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व मामलों में दंड प्रक्रिया संहिता की उपयुक्तता बारे जानकारी प्रदान की। कार्यशाला की ओपन सेशन में उपस्थित अधिकारियों द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित कानून से जुड़ी व्यवहारिक बारीकियों बारे अनेक प्रश्न पूछे जिनके बारे में विभिन्न उच्च अधिकारियों द्वारा विस्तृत उत्तर दिए गए।

कार्यशाला में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, सहायक आयुक्त वीरेंद्र सिंह, तहसीलदार घनारी शिखा पटियाल, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह, तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, तहसीलदार अंब प्रेमलाल धीमान, तहसीलदार ऊना हुसन चंद सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड