अपराजिता...मैं चम्बा की' अभियान के तहत जडेरा और साहू में एकदिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

 अपराजिता...मैं चम्बा की' अभियान के तहत जडेरा और साहू में एकदिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

शिविर में एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की बतौर मुख्य शिरकत


मासिक धर्म के प्रति जागरूकता के लिए प्रशिक्षित की जा रही महिलाएं

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से अपराजिता...मैं चम्बा की' अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत जडेरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जागरूकता शिविर में एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

शिविर में स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका, आशा वर्कर और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जडेरा के स्कूली छात्र छात्राओं के साथ पिरामिल फाउंडेशन से नरेंदर कुमार, विपिन कश्यप तथा जागोरी संस्था से उमा देवी ने हिस्सा लिया l

एसडीएम अरुण शर्मा ने महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूकता को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने इस विषय पर समाज में खुल कर बात करने पर विशेष बल दिया l जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि ठाकुर ने जानकारी देते हुऐ बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य उपस्थित महिलाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा l इस प्रशिक्षण के बाद यह महिलाएं अपने समाज में मासिक धर्म के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार करेगी l पिरामिल फाउंडेशन से नरेंदर कुमार ने भी इस दौरान संतुलित आहार के बारे मे प्रमुखता से बात की तथा जागोरी संस्था से उमा ने समाज में कैसे घुल कर इस विषय पर बातचीत शूरू करे तथा सेनेटरी पैड को कैसे प्रयोग करें तथा इसका निष्पादन कैसे करे इस पर विशेष बातचीत की l धनो देवी सुपरवाइजर ने भी इस कार्यक्रम में अपने अनुभव साँझा किये और इस दौरान विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने व्यक्तिगत स्वछता पर विचार साँझा किये i इस कार्यक्रम में अपराजिता.... मैं चम्बा की के जिला स्तरीय प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अमित जरयाल ने इसके प्रति मिथक धारणाओं के बारे विस्तार से बताया क्यों और कैसे यह धारणाएं पनपी और इसका कैसे खंडन करे, इस विषय मैं विस्तार से जानकारी दी तथा इंदिरा ठाकुर सुपरवाइजर साहू ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष सहयोग दिया


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में