ड्राफ्ट मतदाता सूची से सम्बंधित दावे और आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर - जिला निर्वाचन अधिकारी

 ड्राफ्ट मतदाता सूची से सम्बंधित दावे और आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर - जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिमला के 05 मतदान केंद्रों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा


शिमला 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता व तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा के साथ 68-शिमला निर्वाचन क्षेत्र के 05 मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान केंद्रों पर आयोजित किये जा रहे विशेष कैंप का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्र 43-पर्यटन सूचना केंद्र, 28-इवनिंग कॉलेज शिमला, 29-इवनिंग कॉलेज शिमला, 37-डीएवी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार और 38-डीएवी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार का दौरा किया।   

उन्होंने बताया कि आज मतदान केंद्रों पर स्पेशल एनरोलमेंट डे मनाया गया जिसके तहत नये मतदाता और पंजीकरण से छुटे हुए मतदाताओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर बीएलओ के साथ मतदान से सम्बंधित अन्य विषयों पर चर्चा की और भरे जा रहे फॉर्म की भी जांच की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस विशेष अभियान के तहत किसी भी पात्र व्यक्ति, खासकर पात्र युवा, का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों को सभी लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए क्योंकि दावे और आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर 2023 है इसीलिए कोई भी व्यक्ति अपने दावे और आक्षेप सम्बंधित फॉर्म 6, 7 व 8 भरकर जमा करवा सकता है।विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 09 दिसंबर तक प्राप्त दावे और आक्षेप का निपटारा 26 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा और 05 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव