सिरमौर में सात विकास खंडो में केन्द्रीय योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक

 सिरमौर में सात विकास खंडो में केन्द्रीय योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक


नाहन ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज गुरूवार को नाहन विकास खंड के सैनवाल एवं सलानी कटोला, पावंटा साहिब खंड के कुंजा और नवादा, पच्छाद खंड के नैनाटिक्कर व सादनाघाट, राजगढ़ खंड के दाहन और बोहल तालिया, संगड़ाह खंड के बाऊनल ककोग और मायना, तिरलोधार और शिलाई खंड के शिलाई और बांदली में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जहां स्थानीय लोगों को जनहित में चलाई जा रही विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जैसी नई योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किये गये। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रर्दशनी स्टाल स्थापित किये गये।

स्वास्थ्य, जल शक्ति, उद्योग, विभिन्न बैंकिंग संस्थान, उद्यानिकी, कृषि, पोस्टल, खाद्य एवं आपूर्ति, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, विद्युत आदि विभागों द्वारा अपने-अपने प्रतिनिनिधियों के माध्यम से अपनी उपस्थिति कार्यक्रमों सक्रियता से दर्ज की जा रही है।

  सिरमौर जिला के सात विकास खंडों में आयोजित किये जा रहे हैं जागरूकत कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

फतेहपुर में पोषण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित