वन संरक्षण अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित

 वन संरक्षण अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित


शिमला

अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के रोजना हाल में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत लंबित मामलों पर बैठक ली।

उन्होंने लूहरी प्रोजेक्ट चरण 2, बस स्टैंड तकलेच व ननखरी, जल शक्ति एवं लोक निर्माण विभाग के विकासात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनके संशय दूर किए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने तहसील भवन कुपवी, बस स्टैंड नेरवा, चूड़धार हेलीपैड, सीए सटोर बाघी जैसे मामलों पर विस्तृत चर्चा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि विकासात्मक कार्यों को गति मिल सके और विकास के लाभ धरातल पर पहुँच सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में पर्यावरण व विकासात्मक गतिविधियों का संतुलन बनाना अनिवार्य है और वर्तमान राज्य सरकार हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।

बैठक में वन, जल शक्ति, लोक निर्माण, परिवहन व पर्यटन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद