जनसुविधा के लिए रेणुका जी मेले में अस्थायी आधार शिविर स्थापित

 जनसुविधा के लिए रेणुका जी मेले में अस्थायी आधार शिविर स्थापित 


नाहन अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के अवसर पर जनसुविधा के दृष्टिगत सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी आधार शिविर स्थापित किया गया है। यह आधार शिविर 22 नवम्बर से कार्यरत है और मेले के आखिरी दिन यानि 27 नवम्बर 2023 तक कार्यरत रहेगा। इस आधार शिविर में काफी संख्या में लोग पहुंच कर इसका लाभ उठा रहे हैं और आधार के सम्बन्ध में जानकारी हासिल कर रहे हैं।  

  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि रेणुका जी मेले के पावन अवसर पर मेले में आने वाले सभी इच्छुक लोग इस अधार शिविर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनसुविधा के लिए समय-समय पर पंचायतों में भी अस्थायी आधार शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। 

 सुमित खिमटा ने रेणुका जी मेले के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाये गये आधार शिविर का लाभ उठाने के लिए सभी इच्छुक लोगों से आग्रह किया है। 

 रेणुका जी स्थित अस्थाई आधार शिविर में अभी तक 122 लोगों ने अपने आधार अपडेट करवायें हैं जबकि करीब 10 लोगों ने आधार के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर