उप मंडल पांगी में शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

 उप मंडल पांगी में शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने की अध्यक्षता

विभागों को उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए दिये निर्देश


  चंबा ( पांगी ) : जितेन्द्र खन्ना /

आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल की अध्यक्षता में आज शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आवासीय आयुक्त ने सभी विभागो से आने वाले सर्दियों के मौसम में सभी उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को घाटी की सड़कों को बहाल बनाए रखने व आवश्यक मशीनरी पहले से तैनात रखने को कहा।

उन्होंने जल शक्ति विभाग को बर्फबारी के दौरान पाइपलाइन दुरस्त रखने, स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग को भी अपनी दवाईयों के स्टॉक को चेक करने और दूर दराज के क्षेत्रों में समय समय पर मेडिकल कैंप लगवाने को कहा।

उन्होंने विद्युत विभाग को भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि मौसम के पूर्व अनुमान की चेतावनी की सूचना का व्यापक प्रसार किया जाए । ताकि आम जन तक मौसम की जानकारी पहुंच सके।

इस दौरान एसडीएम पांगी रमन घरसंगी, बी एम ओ पांगी सुभाष ठाकुर, बी डी ओ पांगी सुरजीत सिंह मेहता, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार व अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा