एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में विजेता रहे कॉमेंसियन

 एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में विजेता रहे कॉमेंसियन


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

देश के अलग -अलग स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हब् ऑफ़ लर्निंग की गतिविधियाँ करवाई जा रही हैं l जिसका उद्देश्य स्कूलों में एकेडमिक कोलैबोरेशन, रिर्सोस शेरिंग, प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट ऑफ़ टीचर्स एंड स्टाफ़ है। हब ऑफ़ लर्निंग के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य के जिला काँगड़ा के सुलियाली स्कूल आई .टी .नेक्स्ट जेनरेशन में 24/11/2023 को एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा करवाई गई। इस में कुल आठ स्कूलों ने भाग लिया। कॉमेट मेन्सा स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया lअंडर -11 दौड़ में अंशुल ने तीसरा स्थान , अंडर- 14 - 200 मीटर दौड़ में अश्वथ कौशल पहला स्थान, 100 मीटर दौड़ में स्वस्तिका ने पहला स्थान ,शॉट पुट में अमृता ने पहला स्थान ,लॉन्ग जंप में जसविंदर ने पहला स्थान ,हाई जंप में अंकिता व प्रयांश ने दूसरा स्थान हासिल किया l इसके अलावा अंडर - 17 श्रद्धा ने हाई जंप में पहला स्थान, 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान , निहारिका समकरिया ने लॉन्ग जंप में दूसरा स्थान और आकृत ने 300 मीटर दौड़ व लॉन्ग जंप में तीसरा और परागवंश ने शॉट पुट में तीसरा स्थान हासिल किया l विद्यार्थियों ने कुल पांच स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और पांच कांस्य पदक व प्रमाण पत्र लेकर ओवरऑल ट्रॉफी के विजेता रहकर अध्यापकों और अपने माता पिता का नाम रोशन किया।

स्कूल वापसी पर प्रबंधक निदेशक श्री वासु सोनी, कार्यकारी निदेशक मृदुल सोनी और स्कूल प्रधानाचार्या श्री मति ज्योति महाजन ने छात्रों का स्वागत किया और विजेता रहे विद्यार्थियों को मुबारकबाद देते हुए भविष्य की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएँ दी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ