तकसीम और म्यूटेशन के मुकदमों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करें राजस्व अधिकारी - जिलाधीश

 तकसीम और म्यूटेशन के मुकदमों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करें राजस्व अधिकारी - जिलाधीश


मंडी जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने अधिकारियों को राजस्व कार्यों का समयबद्ध निष्पादन तय बनाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधीश कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में बुधवार को आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में श्री चौधरी ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर तकसीम और म्यूटेशन के मुकदमों का जल्द से जल्द निपटारा तय बनाने को कहा, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जिले में राजस्व सेवाओं में व्यापक सुधार तथा लोगों को सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता तय बनाने पर बल दिया।

जिलाधीश ने बैठक में राजस्व अधिकारियों के पिछले 6 महीनों के कार्य की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में बन रहे पटवारखानों से संबधित कार्य का भी मूल्यांकन किया एवं सभी पटवारखानों के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने कहा कि राजस्व अधिकारियों की अगली बैठक एक माह में आयोजित कर सभी कार्यों की प्रगति का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा।

जिलाधीश ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को नए मतदाता पहचान के कार्य को प्रमुखता से तथा समयबद्ध तरीके से करने को कहा।  

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी देवी सिंह, जिले के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस