कांगड़ से शुरू हुआ हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ

 कांगड़ से शुरू हुआ हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ🙏


ऊना नशामुक्त ऊना अभियान के तहत विकास खण्ड हरोली की ग्राम पंचायत कांगड़ से हर घर दस्तक अभियान का आरम्भ सीडीपीओ पूनम चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशामुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन व जनता का एक साथ मिलकर कार्य करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है और इसकी पहुंच हर गांव, हर घर तथा हर जन तक सुनिश्चित की गई है। 

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हर ब्लॉक में दो-दो कम्युनिटी हेल्थ सेंटर और प्राइमरी हेल्थ सेंटर चुने गये हैं जिनमें प्रशिक्षित चिकित्सक नशे से बीमार व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अगर किसी को नशे से सबंधित जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत दिए गए हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि अगर आपके इलाके में कोई नशे का सेवन या कारोबार कर रहा है तो ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकता है।

इस मौके पर स्थानीय प्रधान नीलम देवी ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों से नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने की अपील की। जबकि नशा मुक्त ऊना अभियान के हरोली ब्लॉक के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने युवाओं को खेलकूद गतिविधियों के प्रति अपना रुझान बढ़ाने की अपील की। 

इस मौके पर नशा मुक्त ऊना की टीम से दीपशिखा शर्मा, वार्डपंच दर्शना देवी, विमला देवी, सोमा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता में उर्मिला देवी, रावमापा कांगड़ की प्रिंसिपल स्नेहलता, मेंटोर टीचर सर्वजीत सिंह, महिला मंडल गीता देवी, कोशल्या देवी, पंचायत सचिव सुरेश मोजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल