केंद्र सरकार की ओर से संकल्प यात्रा के के समन्वय के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए :कपूर - Smachar

Header Ads

Breaking News

केंद्र सरकार की ओर से संकल्प यात्रा के के समन्वय के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए :कपूर

केंद्र सरकार की ओर से संकल्प यात्रा के के समन्वय के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए :कपूर


पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उक्त शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रदेश प्रभारी त्रिलोक कपूर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

 कपूर ने कहा कि जागरूकता एवं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार लगभग 2 माह तक देशव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा के रूप में कार्य कर रही है।

 उन्होंने कहा कि इस यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ झारखंड प्रदेश की खूंटी क्षेत्र में 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में देश के 68 आदिवासी बहुल जिलों में यह यात्रा चलेगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश के भी तीनों जनजातीय संबंधित जिला चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति शामिल हैं।

 प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस संकल्प यात्रा के अंतर्गत देश की 5 हजार ग्राम पंचायत और सभी शहरी निकायों में चलेगी। यही नहीं इस यात्रा के साथ विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।


भाजपा नेता कपूर ने कहा कि इस यात्रा में जहां सभी केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के मंत्रियों सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को यात्रा के साथ तीन दिन रहना अपेक्षित है। यही नहीं लोकसभा प्रभार योजना में लगे केंद्रीय मंत्री, योजना के अंतर्गत प्रभाव वाली लोकसभा में 3 दिन यात्रा के साथ रहेंगे।

 संकल्प यात्रा के प्रभारी कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से यात्रा के समन्वय के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा चार प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पाइल वैद्य, श्रीमती डेजी ठाकुर और पार्टी के प्रदेश सचिव श्री विशाल चौहान और सुमित शर्मा भी सहयोगी के तौर पर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी के रूप में इस यात्रा के कार्यक्रम को देखेंगे।

                उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 10 वर्षों की विकास यात्रा से जुड़ी इस संकल्प यात्रा को जमीन स्तर पर मूर्त रूप देने के लिए जिला व मंडल स्तर पर भी दो-दो संयोजकों की नियुक्ति की है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मोदी जी के 10 वर्ष पूरे होने पर सेवा सुशासन और जन कल्याण के भाव से मोदी सरकार 140 करोड़ देशवासियों के प्रति अपनी जवाब देही को मानते हुए 300 योजनाओं सहित किए गए जनहित कल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के प्रत्येक गांव तक डिस्प्ले वीडियो प्रचार के माध्यम से रूबरू करेगी।

भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री ने देश की जनता को दी गई अपनी ग्रंटियों का लेखा जोखा जनता के बीच में ले जाने का निर्णय लिया है। उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश कि कांग्रेस सरकार से भी यह आग्रह किया है कि वह भी अपने 1 वर्ष कार्यकाल की विकासनात्मक रिपोर्ट और जनता को दी गई ग्रंटियों का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच में जाने का साहस दिखाए ।

उन्होंने अंत में कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी ने जो 1 साल पहले सरासर जनता के साथ फ्रॉड किया है। उसके चलते आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता की अदालत में जाने के लायक नहीं है। प्रदेश की जनता ने यह मन बना लिया है कि उनके साथ जो धोखा हुआ है उसकी सजा इतनी बड़ी होगी की दोबारा हिमाचल प्रदेश जैसे देवी देवताओं के प्रदेश में अपने सत्ता को हथियाना के लिए कभी भी कोई इस प्रकार की झूठी ग्रंटियों का सहारा नहीं सके।

कोई टिप्पणी नहीं