जायका परियोजना द्वारा समाणा गाँव में जागरूकता शिविर का आयोजन

 जायका परियोजना द्वारा समाणा गाँव में जागरूकता शिविर का आयोजन


कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश में चल रहे फसल विविधीकरण परियोजना, जायका चरण-दो , कुल्लू द्वारा विकास खंड कुल्लू के गाँव समाणा में कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया I जिसमे की समाणा गाँव के अधिकतर किसानों ने भाग लिया I इस जागरूकता शिविर में खंड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू के कृषि विकास अधिकारी डॉ० जयन्त रतना ने किसानों को फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना की मुख्य विशेषताएँ, प्रावधान व इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की I

  इस शिविर में समाणा गाँव में बनने जा रही प्रवाह सिंचाई योजना समाणा नालह से निचली सेरी के लिए कृषक विकास संघठन का गठन किया I जिसमे श्री शेर सिंह को प्रधान चुना गया, श्री बीर चंद को उपप्रधान, श्री ध्यान चंद को महासचिव, श्री गोरखू राम को कोषाध्यक्ष, श्री तोले राम जी को सह-सचिव और श्रीमती रजनी देवी, श्रीमती सोमा देवी को सदस्य चुना गया I 

फसल विविधीकरण परियोजना, कृषि के क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से फसल विविधीकरण, लघु सिंचाई सुविधाओं के विकास और सुधार, डेयरी, मधुमखी पालन, शीटाके मशरूम की खेती के माध्यम से आजीविका में सुधार, किसानों का सिंचाई एवं बाजार आधारित फसलोंत्पादन में क्षमता निर्माण आदि के क्षेत्र में कार्य कर रहा है I 

परियोजना में कुल्लू तथा लाहौल में अब तक कुल मिलाकर 22 उप-परियोजनाओं का चयन किया गया है, जिसमें लघु सिंचाई विकास से किसानों के खेतों तक नियमित रूप से सिंचाई सुनिश्चित करवाना , कृषि प्रसार व विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना, मूल्य शृंखला प्रबंधन व कृषि विपणन और संस्थागत विकास के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा 






टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर