प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचेगें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचेगें


भारतीय टीम इस समय जबरदस्त फार्म से गुजर रही है। भारत के खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से ही दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार दिखाई पड़ रही है। भारत ने सेमीफाइनल में 70 रनों से जीत दर्ज कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। 

भारतीय टीम ने चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। वनडे वर्ल्ड कप में इससे पहले तीन बार भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही थी। साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। वहीं साल 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम जीत दर्ज करने से चूक गई थी। लेकिन साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने एक बार फिर से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जागरण के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यह मैच देखने के लिए अहमदाबाद में उपस्थित होंगे। इससे पहले टीम के सेमीफाइनल में जीत हासिल करने के बाद नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को फाइनल में पहुंचने की बधाई दी थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार