सिरमौर जिला में 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित होगी ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’- सुमित खिमटा

 सिरमौर जिला में 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित होगी ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’- सुमित खिमटा


नाहन उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में आगामी 21 नवम्बर से 29 नवम्बर 2023 तक ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आयोजित की जायेगी। संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में पंचायत स्तर पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसके अलावा इस यात्रा के दौरान केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के अनुभवों को भी सांझा किया जायेगा।

उपायुक्त आज शुक्रवार को नाहन में विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

सुमित खिमटा ने बताया संकल्प यात्रा के दौरान सभी विकास खंडों की दो-दो पंचायतों संकल्प यात्रा आयोजित की जायेगी। इस आयोजन में पंचायती राज संस्थानों, आशा वर्करों तथा स्वयं सहायता समूहों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला में संचालित सभी केन्द्र प्रायोजित योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी इस यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को प्रदान की जायेगी।

उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

एसडीएम पच्छाद डा. संजीव धीमान, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक, उप निदेशक कृषि डा. राजेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डा. विजय हमलाल के अलावा जल शक्ति, पशुपालन, शिक्षा तथा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार