विरेंद्र भट्ट मंडी नगर निगम के महापौर निर्वाचित, माधुरी कपूर बनीं उप महापौर

 विरेंद्र भट्ट मंडी नगर निगम के महापौर निर्वाचित, माधुरी कपूर बनीं उप महापौर


मंडी वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी के पार्षद एवं पूर्व उप महापौर विरेंद्र भट्ट मंडी नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए हैं, वहीं वार्ड नंबर 12 थनेहड़ा की पार्षद माधुरी कपूर उप महापौर चुनी गई हैं। शनिवार को नगर निगम कार्यालय सभागार में पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी की मौजूदगी में हुए चुनाव में सन्याहड़ी वार्ड के पार्षद वीरेंद्र आर्य ने महापौर पद के लिए विरेंद्र भट्ट के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे हाउस ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। वहीं बैहना वार्ड के पार्षद कृष्ण भानु ने उप महापौर पद के लिए माधुरी कपूर के नाम का प्रस्ताव किया, जिसे हाउस ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

इसके उपरांत पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने नव निर्वाचित महापौर तथा उपमहापौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चुनाव के दौरान मंडी के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी तथा द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर निगम के आयुक्त एच.एस. राणा तथा पार्षदगण उपस्थित रहे।

बता दें, अढ़ाई साल पहले बने नगर निगम मंडी में 15 वार्डों से पार्षद चुन कर आए थे। महापौर के लिए आरक्षित महिला पद होने के चलते दिपाली जस्वाल महापौर चुनीं गई थीं, वहीं विरेंद्र भट्ट उपमहापौर बने थे। जिनका कार्यकाल अढ़ाई वर्ष था। इसके पूर्ण होने के पश्चात इस बार महापौर पद अनारक्षित था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार