स्कूलों में नवचेतना मॉड्यूल पर अधारित गतिविधियां होंगी आयोजित - एसडीएम हरोली

 स्कूलों में नवचेतना मॉड्यूल पर अधारित गतिविधियां होंगी आयोजित - एसडीएम हरोली


ऊना खंड हरोली में ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग एसडीएम हरोली विकास शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगे की नई रणनीति बनाई गई। मीटिंग में विशाल शर्मा ने स्कूलों में खास कर नवचेतना मॉड्यूल पर आधारित गतिविधियां करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर महीने स्कूल भी अपनी स्कूल टास्क फोर्स की मीटिंग करेंगे और महीने भर होने वाली गतिविधियों की रणनीति बनाएंगे। इसी प्रकार कॉलेजों में भी सोशल मीडिया हैंडल पर नशे के विरुद्ध जानकारियां डालना, सवाल जवाब जैसे लाइव सेशंस होना जिसमंे एक्टिव स्पोर्ट ग्रुप हिस्सा लेंगे और महत्वपूर्ण जानकारी और जरूरत मंद को सही रास्ता बताना और जागरूकता संदेश देने को कहा। 

इस अवसर पर नशा मुक्त ऊना टीम से प्रोग्राम ऑफिसर जयेंद्र हीर, डा संजीव, हुसन लाल (बीईईओ हरौली), कपिल देव बाली ( नायब तहसीलदार), तहसील वेलफेयर ऑफिस से यश पाल, विकास खाद ऑफिस से प्रेम सिंह जसवाल, जीएसएसएस हरोली प्रिंसिपल रविंद्र कुमार, एसएचओ हरोली सुनील कुमार मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ