आवासीय आयुक्त पांगी ने रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

 आवासीय आयुक्त पांगी ने रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

रोड सेफ्टी नियमों का शत प्रतिशत पालन करने का किया आह्वान


विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की भी दी जानकारी

 चंबा  ( पांगी ) : जितेन्द्र खन्ना /

आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज

राजकीय महाविद्यालय पांगी में रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस दौरान आवासीय आयुक्त ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए रोड सेफ्टी के नियमों का शत प्रतिशत पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया की यदि कहीं दुर्घटना हो जाए तो हमें तुरंत सहायता करनी चाहिए व जल्द आपातकालीन सेवा में संपर्क कर सूचना देने की बात कही।

इसके उपरांत आवासीय आयुक्त ने करियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपना भविष्य बनाने के बारे में पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी ज़रूरी जानकारियां बच्चों से साझा की और ज़रूरी टिप्स भी दिए। उन्होंने अपने अनुभव भी बच्चों से साझा किए व बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

आवासीय आयुक्त ने बताया की बच्चों को भविष्य में सही फील्ड का चयन करना बहुत ज़रूरी है इस लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम किये जाएंगे।

वहीं सीमा सड़क संगठन से मेजर अर्जुन मलिक ने बच्चों को भारतीय सेना में अपना भविष्य बनाने के लिए जरूरी जानकारी दी जिसमे उन्होंने भारतीय सेनाओं में जाने के लिए विभिन्न परीक्षाओं और ज़रूरी मापदंडो के बारे में बताया। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को भारतीय सेनाओं के बारे में सभी जरूरी जानकारी दी।

इस दौरान एसडीएम पांगी रमन घरसंगी, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय पांगी प्रोमिला ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन