शैक्षणिक संस्थानों में खेलकूद गतिविधियों के लिए मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: बाली

 शैक्षणिक संस्थानों में खेलकूद गतिविधियों के लिए मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: बाली

   बहुतकनीकी संस्थानों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को नवाजा


    वालीबाल में रोहडू, बेडमिंटन में कांगड़ा, कबड्डी में सुंदरनगर अव्वल

  धर्मशाला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में 25 वीं अंतर बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में रोहड़ू विजेता और कांगड़ा उपविजेता रहा, टेबल टेनिस में कल्लू विजेता और कांगड़ा उपविजेता रहा, बैडमिंटन में कांगड़ा विजेता और सुंदरनगर उपविजेता रहा, बास्केटबॉल में कांगड़ा विजेता और हमीरपुर उपविजेता रहा और कबड्डी में सुंदरनगर विजेता और अंबोटा उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में रोहड़ू से अभिजीत, टेबल टेनिस में कुल्लू से हिमांश गिल, बैडमिंटन में कांगड़ा से जसमन, बास्केटबॉल में कांगड़ा से प्रियांशु और कबड्डी में सुंदरनगर के निखिल शर्मा को बेस्ट प्लेयर चुना गया।

    शनिवार को खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने बतौर मुख्यातिथि विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है सभी शैक्षणिक संस्थानों में खेल गतिविधियों के लिए आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश कर सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा लर्निंग इत्यादि सूचना प्रौद्योगिकी आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।

उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना शिक्षकों की पहली जिम्मेदारी है। राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित करना है, जहां सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी गौरवान्वित महसूस करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केवल 11 माह के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र के वादे के अनुरूप अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने की अपनी तीसरी गारंटी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है।

 इससे पहले प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 456 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने उनके समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ज्वांइट डायरेक्टर तकनीकी शिक्षा एस.के गौतम, डीएसपी अंकित शर्मा, सुमन वर्मा, निशु मोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरोटा मानसिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, बीडीसी सदस्य कांता सरोच, पार्षद सौरव चैधरी, संस्थान के अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

UPSC टॉपर रजत शर्मा को गृह पंचायत ने किया सम्मानित