लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध अभियान 23 दिसम्बर तक

 लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध अभियान 23 दिसम्बर तक


मंडी लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध ‘‘नई चेतना-पहल बदलाव की’’ पर आधारित राष्ट्रीय अभियान को जिला में सफल बनाने के लिए डीआरडीए कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गोपी चंद पाठक ने की ।

उन्होंने बताया कि जिला में यह अभियान आज से आरंभ हो गया है जो 23 दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, जहां पर स्कूली विद्यार्थियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय युवा व महिला मंडलों का भी सहयोग लिया जायेगा।  

 अभियान के तहत सांस्कृतिक गतिविधियों आयोजित की जाएगी जिसमें घरेलू हिंसा पर गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लिंग अभियान के दौरान रंगोली, प्रतिज्ञा, रैलियों, नारा लेखन, नाटट कैंडल मार्च, सोशल मीडिया तथा लिंग जागरूकता केंद्र के माध्यम से सभी वर्गों के समुदाय को जागरूक किया जाएगा।

 उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।  

बैठक में जिला कल्याण अधिकारी समीप सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल