रेणुका जी मेले को ‘‘ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला’’ बनाने के प्रयास हो रहे फलीभूत

 रेणुका जी मेले को ‘‘ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला’’ बनाने के प्रयास हो रहे फलीभूत 


नाहन अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले को इस बार ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला बनाने के जिला प्रशासन के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा रेणुका जी मेले के अवसर पर स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। रेणुका मेले में इस बार सिंगल यूज प्लास्टिक सहित नॉन बायोडिग्रेडेबल पदार्थों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया है। 

 मेले के दौरान स्वच्छता बनाये रखने के लिए करीब 100 अस्थायी शौचालय स्थापित किये गये हैं ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को असुविधा न हो और प्रदूषण भी न फैले। इसी प्रकार मेले के दौरान साफ सफाई के लिए समुचित संख्या मंे सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा का कहना है कि हम सबका दायित्व हैं कि अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले को स्वच्छता की दृष्टि से वातावरण के अनुकूल बनाया जाये। हमने प्रयास किये हैं कि इस बार ‘श्री रेणुका जी मेले को ‘‘ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त’’ बनाया जाये। हम अपने प्रयास में काफी हो सफल हो रहे हैं। हम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपेक्षा करते हैं कि सभी लोग प्लास्टिक और नॉनबायोडिग्रेडेबल पदार्थों का इस्तेमाल न करें। 

रेणुका जी मेले के दौरान ठोस कूड़ा जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक मुख्य रूप से शामिल है के निस्तारंण पर विशेष बल दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार के कूड़े को जलाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मेला अवधि के दौरान सभी दुकानदारों को कूड़ा डालने के लिए बैग दिये गये हैं जिसमें सभी दुकानदारों को अपना ठोस कूड़ा इसमें डालने के लिए कहा गया है। 

 मेला परिसर के समीप एक ‘‘वैस्ट बैंक’’ बनाया गया है जहां पर मेला क्षेत्र से एकत्रित होने वाले कूड़े को इकटठा किया जा रहा है जिसे बाद में निस्तांतरण के लिए नाहन अथवा अन्य स्थान पर भेजा जायेगा। 

मेला क्षेत्र में साफ सफाई और प्लास्टिक कचरा को नियंत्रित करने के लिए वालंटियरों की तैनाती भी की गई है। इस कार्य में ‘‘वेस्ट वारियर एनजीओ’’ का सहयोग लिया गया है। यह संस्था रेणुका मेले के अवसर पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। स्थानीय गणेश स्वयं सहायता समूह का भी इसमें योगदान लिया जा रहा है। इसके अलावा स्वच्छता के दृष्टिगत कई अन्य वालंटियर भी तैनात किये गये हैं। .0.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार