चंबा के मंगलेरा गांव में पशुशाला के साथ रखा गांव वालों का घास भी चढ़ा आग की भेंट

चंबा के मंगलेरा गांव में पशुशाला के साथ रखा गांव वालों का घास भी चढ़ा आग की भेंट 




( चंबा: जितेन्द्र खन्ना ) आज शाम करीब 5:30 बजे मैहला खण्ड विकास की फागरी पंचायत के मंगलेरा गांव में आगजनी की घटना घटित हुई जिसमें विनीत कुमार स्पुत्र अश्वनी कुमार भूपिंदर स्पुत्र कमल प्रसाद अशोक कुमार स्पुत्र कमल प्रसाद रमेश कुमार स्पुत्र बाल कृष्ण की पशुशाला राख हो गई वहीं पर रखा हुआ इनका घास और दो लोगों मनोज कुमार ओर मनसा राम का घास भी आग की भेंट चढ़ गया अब इनके लिए मुसीबत ये हो गई है कि पशुओं को रखेंगे कहां और खिलाएंगे क्या सर्दियों के लिए पशुओं का चारा ही नहीं बचा ये बड़ी चुनौती इन लोगों के सामने खड़ी हो गई है । स्थानीय लोगों ने मिल कर आग पे काबू पाया जिसमें सुशील शर्मा सन्नी शर्मा कर्म चंद भूपेंद्र रमेश और भी लोगों ने जिसमें औरतें भी शामिल थी सब ने मिल कर आग पे काबू पाया।

 इस मौके पर चढ़ी पंचायत के उप प्रधान पविंदर कुमार ओर मैहला पंचायत के उप प्रधान भुवनेश सिंह कटोच ने भी लोगों के साथ मिल कर आग को बुझाने में योगदान दिया और फागरी पंचायत प्रधान के पति नेकी भी लोगों के साथ मिल कर आग बुझाने में लगे हुए थे अग्निशमन विभाग के राजेश कुमार दीपक कुमार दौलत राम और दो लोग मौके पर पहुंचे ओर पशुशाला के साथ लगते मंदिर और अनिल कुमार मनोज कुमार व रमेश कुमार के घर को आग की चपेट में आने से बचा लिया वहीं मौके पर चम्बा पुलिस ने भी आ कर लोगों के बयान कलमबद्ध किए।

बताया जा रहा है कि इस आग जनी में विनीत कुमार के पुराने घर से निकली हुई लगभग 1.5 लाख की इमारती देवदार की लकड़ी जल कर राख हो गई और पूरा नुकसान लगभग 5,6 लाख तक का हुआ है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार