पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

 पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

डॉ शांडिल, रोहित ठाकुर, प्रतिभा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि


शिमला

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती आज यहाँ ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। 

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने प्रदेश वासियों की ओर से स्वर्गीय इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिसमें बैंक को नेशनलाइज़्ड करने, पाकिस्तान को करारी शिकश्त देने जैसे कार्य शामिल हैं। देश की प्रगति में उनके योगदान के लिए इंदिरा गांधी को भारत रत्न से नवाजा गया था। इसके अतिरिक्त, 1971 में हिमाचल को भी स्टेटहुड उनके समय में ही मिली थी और डॉ यशवंत सिंह परमार मुख्यमंत्री थे। आज सभी राष्ट्रवासी और प्रदेशवासी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे है और उनके योगदान के लिए यह राष्ट्र हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

सांसद लोकसभा प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर हम उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि हम इंदिरा गांधी के आदर्शों का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ें यही उनके प्रति देशवासियों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनि राम शांडिल ने भी शिरकत कर स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत और भजन गायन की प्रस्तुति दी। 

इस अवसर पर उपमहापौर नगर निगम शिमला उमा कौशल, उपाध्यक्ष वन विकास निगम केहर सिंह खाची, पार्षदगण, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (लॉ एंड आर्डर) अजित भरद्वाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र कुमार अत्री, संयुक्त आयुक्त डॉ भुवन शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार