राजस्व मंत्री ने जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए प्रस्तावित जगह का किया निरीक्षण

 राजस्व मंत्री ने जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए प्रस्तावित जगह का किया निरीक्षण

जनजातीय प्रशिक्षण संस्थान में सामुदायिक भवन का भी किया जाएगा प्रावधान:राजस्व मंत्री


शिमला राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज शिमला ग्रामीण उपमण्डल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेवग नेहरा के घरोग में जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया।

  राजस्व मंत्री ने घरोग में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जगह संस्थान के लिए उपयुक्त है। स्थानीय समिति से वन अधिकार अधिनियम की मंजूरी अपेक्षित है ताकि इसके निर्माण कार्य के संबंध में जल्द से जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केन्द्र सरकार को प्रेषित की जा सके। केन्द्र सरकार से पैसा प्राप्त होने के उपरांत संस्थान का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।

  उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग अनुरूप जनजातीय प्रशिक्षण संस्थान में एक सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा ताकि यहां के लोगों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने इस दौरान अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।

  उन्होंने कहा कि पूर्व की डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति पर 1 लाख 2 हजार रुपये का कर्ज छोड़ कर गई है। प्रदेश में वर्तमान सरकार एक नई सोच के साथ आगे बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश को स्वावलंबन बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके परिणाम हम सभी को जल्द ही देखने को मिलेंगे।

  राजस्व मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रदेश को हर प्रकार से नुकसान उठाना पड़ा है। इसी दृष्टि से प्रदेश को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी किया है।

  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जहां मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है वहीं प्रदेश के लोगों को रोजगार देने की दिशा में भी उचित कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें अकेले शिक्षा विभाग में 6 हजार से ज्यादा पदों को भरने का सिलसिला शुरु किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों के प्रति वचनबद्ध है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

  उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर वर्ग की हितैषी है, आगामी वर्षों में भी लोगों के हित अनुरूप कार्य किए जाएंगे।

  कार्यक्रम के उपरांत राजस्व मंत्री ने मोक्ष फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केन्द्र का भी निरीक्षण किया।  

  इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रभा ठाकुर, पूर्व विधायक सोहन लाल, मण्डलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग