नाहन में 70वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह आयोजित

 नाहन में 70वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह आयोजित


अखिल भारतीय 70वें सहकारी सप्ताह के अवसर पर आज शुक्रवार को जिला स्तरीय सहकारी दिवस का आयोजन हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक सिरमौर के मुख्यालय परिसर नाहन में आयोजित किया गया।

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सिरमौर के निदेशक भारत भूषण मोहिल ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।  

 कार्यक्रम का शुभारंभ दि बर्मा ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित बर्मा पापड़ी के स्कूल के बच्चों ने सहकारी गान से की, तत्पश्चात स्वच्छता कार्यक्रम पर विशेष नाटक प्रस्तुत किया गया।

 सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं नाहन भास्कर कालिया ने इस अवसर पर सहकारी बंधुओं को संबोधित करते हुए सहकार से समृद्धि कार्यक्रम पर जोर दिया।

 जिला अंकेक्षण अधिकारी राखी कुमारी व जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं दिनेश कुमार ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जिला में सहकारिता के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी सभाओं को द्वारा अपाने उत्पादित कृषि उत्पादों की प्रर्शनी भी लगाई गई।

समारोह में जिला सिरमौर की विभिन्न सहकारी सभाओं के कर्मचारियों व प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने शिरकत की। जिला सिरमौर सहकारी सभाएं नाहन से सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए विभागाध्यक्ष व कर्मचारियों ने भी शिरकत की।

जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, को-आपरेटिव बैंक के डिविजनल मैनेजेर प्रिय दर्शन पांडे, नाबार्ड के डीडीएम विक्रम सिंह, पार्षद श्रुति चौहान, पार्षद वीरेन्द्र पासी व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर