वासियों के लिए सदैव स्मरणीय - अनिरूद्ध सिंह पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि

 वासियों के लिए सदैव स्मरणीय - अनिरूद्ध सिंह

पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि


शिमला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज यहां शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, शेर-ए-पंजाब, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनके साहस की गाथा देश वासियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय ने न केवल देश में बल्कि विश्व भर में अपना नाम चमकाया और आज उनके योगदान की वजह से हम सिर उठा कर जी रहे हैं।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने स्कैंडल प्वाइंट स्थित लाला लाजपत राय के स्मारक पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति गीतों व भजन गायन की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया व मलेन्द्र राजन, महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चैहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) शिमला शहरी भानू गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन