उपायुक्त ने ली जिला मादक द्रव्य समिति की बैठक

 उपायुक्त ने ली जिला मादक द्रव्य समिति की बैठक

शिमला 


उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां रोजना हाल में जिला स्तरीय मादक द्रव्य समिति की बैठक ली।

उन्होंने अपने संबोधन में जिला के युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के सेवन पर विस्तृत चर्चा की और पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर आदेश दिए ताकि जिला में मादक द्रव्य पुनर्वास केंद्रों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने पुनर्वास केंद्रों में मनोचिकित्सक की सुविधा उपलब्ध करवाने पर बल दिया।

उपायुक्त ने कहा कि पुलिस विभाग को खुफिया तंत्र को मजबूत करना होगा ताकि अंतर राज्य सप्लाई चेन पर अंकुश लगाया जा सके और नशे के सौदागरों को दबोचा जा सके।

उन्होंने मादक द्रव्य सेवन के खिलाफ स्कूलों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित हो सके और राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे सके।

आदित्य नेगी ने वन, राजस्व एवं कृषि विभाग को भांग एवं अफीम की खेती के अनुश्रवण का आह्वान किया ताकि इस समय रहते उखाड़ा जा सके और इस मुहिम में क्षेत्र की जनता का सहयोग भी मांगा।

उन्होंने स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग से नशा मुक्ति केद्रों के औचक निरीक्षण का आह्वान किया ताकि मानवीय दृष्टिकोण के तहत नशे का सेवन करने वाले युवाओं का पुनर्वास संभव हो सके।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बैठक का संचालन किया और विभाग की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर शिक्षा, आबकारी एवं कराधान, कृषि, वन, स्वास्थ्य तथा राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से