किन्नौर जिला में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के 11 प्रभावितों को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रति व्यक्ति 03 लाख रुपये का चैक वितरित किया

 किन्नौर जिला में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के 11 प्रभावितों को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रति व्यक्ति 03 लाख रुपये का चैक वितरित किया


प्रदेश सरकार के संकल्प, ‘प्रदेश में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास’ के तहत विशेष राहत राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया

हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश में आई त्रासदी से प्रभावित हुए परिवारों के पुनर्वास के संकल्प के अंतर्गत आज विशेष राहत राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसके तहत किन्नौर जिला में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के 11 प्रभावितों को रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा प्रति व्यक्ति 03 लाख रुपये का चैक वितरित किया गया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के पुर्नवास एवं पुन-उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार के संकल्प, ‘प्रदेश में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास’ को आगे बढ़ाते हुए आज विशेष राहत राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया तथा जिला के 11 प्रभावितों के पुनर्वास के लिए राशि वितरित की गई।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी भोगौलिक परिस्थितियों के कारण प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से हमेशा से ही संवेदनशील राज्य रहा है। इस वर्ष मौनसून के दौरान आई भारी बारीश, भूस्खंलन, बाढ़ इत्यादि के कारण प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने लगभग 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेला, कई क्षेत्र सड़क सम्पर्क से कट गए और घर व अन्य सम्पदा बह गई।

उन्होंने कहा कि इस आपदा की परिस्थिति में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने प्रभावितों का दुख सांझा करते हुए मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यथा-सम्भव सहायता प्रदान की और पुनःनिर्माण व पुनःउत्थान के लिए 45 सौ करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज देने की घोषणा की। प्रदेश सरकार द्वारा मुआवज़ा राशि में, ऐतिहासिक वृद्वि की गई क्षतिग्रस्त मकानों के पुनःनिर्माण के लिए भूमि, प्रभावित परिवारों को रहने के लिए किराए का प्रावधान और 6 महीने तक निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है।

विशेष राहत राशि वितरण समारोह में किन्नौर जिला के प्रभावित परिवारों में शामि सांगला गांव के ज्ञान प्रकाश, अर्जुन सिंह, प्रेम राज व सुभाष चंद्र, ब्रुआ गांव की राम कुमारी, जीवन लाल व भूपेंद्र सिंह, होमते गांव के हमीर सिंह, काफनू गांव के पुष्पेंद्र कुमार व अक्षय कुमार तथा काचे गावं के नर बहादुर को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए प्रत्येक व्यक्ति 03 लाख रुपये का चैक वितरित किया गया।

इसके उपरान्त राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला के राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व मुकदमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश दिए तथा इंतकाल के मामले शीघ्र निपटाने को कहा। उन्होंने जिला में राजस्व के हो रहे कार्यों के प्रति संतुष्टि व्यक्त की।

इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल