राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी तथा सासंद प्रतिभा सिंह ने रिकांगपिओ से सापनी बस सेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ का औचक निरीक्षण भी किया

 राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी तथा सासंद प्रतिभा सिंह ने रिकांगपिओ से सापनी बस सेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ का औचक निरीक्षण भी किया


राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी तथा मण्डी संसदीय क्षेत्र से सासंद प्रतिभा सिंह ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा किन्नौर जिला के रिकांग पिओ से सापनी ग्राम पंचायत के लिए शुरू की जा रही बस सेवा को रिकांग पिओ बस अड्डा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से सापनी पंचायत के लगभग 3500 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे तथा अब उनके घर-द्वार के निकट बस की सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आम जनता हितैषी सरकार है तथा लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निरंतर प्रयास कर रही है।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और सांसद प्रतिभा सिंह ने इसके उपरान्त जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ का औचक निरीक्षण किया और विज्ञान प्रोद्यौगिकी, अभियांत्रिकी और गणित विषयों में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए चलाई जा रही डिजिटल कक्षाओं का निरीक्षण भी किया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस दौरान विद्यार्थियों व अध्यापकों से उनका कुक्षल-क्षेम जाना तथा विद्यालय में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के प्रयासों से जिला किन्नौर के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से इस विद्यालय को खोला गया था। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़-लिखकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार