पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खण्ड नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक शनिवार को हुई संपन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खण्ड नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक शनिवार को हुई संपन 


नगरोटा सूरियां :  प्रेम स्वरूप शर्मा /  पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खण्ड नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक शनिवार को नगरोटा सूरियां के शगुन पैलेस में खण्ड प्रधान गुरदेव भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच का संचालन एसोसिएशन महासचिव सुभाषना भारती किया। बैठक में पेंशनरों की पेंशन संबन्धी समस्याओं पर मंथन किया। जिसमें 2006 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पे फिक्सेशन जल्दी करने की मांग की गई व 01 जनवरी 2016 से 2022 तक के बकाया एरियर का भी शीघ्र भुगतान किया जाए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतनाम सिध्दू को उनके बेटे को कॉलेज में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति पर बधाई दी। सतनाम सिद्धू ने बेटे की नियुक्ति की खुशी में सभी पेंशनरों को कांगड़ी धाम दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ हरबंस धीमान व सेवानिवृत्त बीईईओ रवि धीमान ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की व एसोसिएशन पदाधिकारियों ने हार पहनकर स्वागत किया।

बैठक में बरिष्ठ उपप्रधान करतार सिंह, कोषाध्यक्ष रामपाल धीमान, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जगजीत सिंह जग्गी, सोभा सिंह सैणी, सुभाष धीमान, पूर्ण चन्द चौधरी, सतनाम सिंह सिद्धू, योद्धा सिंह, संगठन सचिव सुदर्शन कुमार, प्रवीण मेहरा सहित करीब 150 पेंशनर उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार