युवाओं को नशे से बचाने हेतू कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान - नवीन कुमार

 युवाओं को नशे से बचाने हेतू कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान - नवीन कुमार 


ऊना नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुठार खुर्द व अबादा वराना में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया जिसकी अध्यक्षता निरीक्षक श्रम अधिकारी नवीन कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों व ग्रामीणों से कहा कि बच्चों को सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग स्वयं आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकते हैं लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और सभी जिम्मेदार लोग मिलकर ही इस नशे रूपी जाल से बच्चों को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। क्योंकि नशे की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है जिसका अभी तक समाज को इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत इसको अपनी जिंदगी का हिस्सा बना रहा है उसी तरह से सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई नशा मुक्त ऊना अभियान में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा की अगर किसी को नशे से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है और कोई नशे से सबंधित किसी बीमारी का इलाज़ करवाना है तो हॉस्पिटल में इनका इलाज किया जायेगा। 

इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर समाक्षी धीमान, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच