हिमाचल प्रदेश को जल्द बनाया जाएगा हरित ऊर्जा सम्पन्न राज्य - विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश को जल्द बनाया जाएगा हरित ऊर्जा सम्पन्न राज्य - विक्रमादित्य सिंह


शिमला लोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां मरीना होटल में कंफेडेरशन ऑफ इंडियन इन्डस्ट्री (सीआईआई) द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश इक्नॉमिक सब्मिट में हिमाचल को हरित ऊर्जा से परिपूर्ण राज्य बनाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में गत दिनों आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने रिकॉर्ड समय में सड़क, पुल आदि को बनाने का कार्य पूरा किया है।

उन्होंने बताया कि जिला शिमला के अंतर्गत ठियोग में वैली ब्रिज का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया गया, जिससे की ऊपरी शिमला के सेब बहुल क्षेत्र से सेब को समय पर मण्डी तक पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़क यातायात का महत्वपूर्ण साधन है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रेल और वायु यातायात आसानी से उपलब्ध नहीं है इसलिए यह अति आवश्यक है कि सड़कों को दुरुस्त किया जाए और अधिक से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाए, जिससे कि ग्रामीण इलाकों में यातायात की बेहत्तर सुविधा मिल सके तथा देश व प्रदेश से आसानी से सम्पर्क स्थापित हो सके।

नई निर्माण सामग्री को कम से कम इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि पुरानी प्रयुक्त निर्माण सामग्री को दोबारा से इस्तेमाल करने की आवश्यकता है, जिससे कि पर्यावरण पर कम से कम दबाव पड़े।

हिमाचल में विद्युत वाहनों के इस्तेमाल पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चार फोरलेन मार्गों को ग्रीन कॉरिडोर (हरित मार्ग) घोषित किया है, जहां पर वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही हैं। विद्युत वाहनों पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है और सरकार का यह प्रयास है कि जल्द अधिक से अधिक चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जाए, जिससे हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में तेजी आ सके और प्रदूषण में अधिकाधिक कटौती हो।

उन्होंने नियोजित खनन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश की नदियों में सुनियोजित ढंग से खनन की आवश्यकता है, जिससे नदियों के बहाव क्षेत्र को नियंत्रित किया जा सके तथा नई निर्माण सामग्री भी आसानी से प्राप्त की जा सके।

विक्रमादित्य सिंह ने मोनो रेल और रज्जू मार्ग के निर्माण को भी भविष्य में पूरे हिमाचल में बढ़ावा देने की बात कही।

उन्होंने फोरलेन निर्माण के अंतर्गत सरकार और निजी कंपनियों को इस बात का ध्यान रखने का आह्वान किया कि वे हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में फोरलेन के लिए की जा रही कटिंग को मानकों के अनुरुप ही करना सुनिश्चित करें, जिससे बरसात एवं अन्य प्राकृतिक आपदा की स्थिति में नुकसान कम से कम हो।

इस अवसर पर सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर