उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

 उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित


शिमला उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह पर आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। 

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि 01 जनवरी से 30 अक्टूबर 2023 तक जिला शिमला का दुर्घटनाओं का आंकड़ा 239 है जिसमें रामपुर बुशहर तथा ठियोग में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं पंजीकृत हुई हैं। सड़क हादसे के आंकड़े को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा गतिविधियों एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को रामपुर, चौपाल तथा ठियोग क्षेत्र की सड़कों के ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और शीघ्र अति शीघ्र क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

बैठक में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों, सुरक्षित रहने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा अधिनियम एवं जागरूकता पर तैयार की गई पुस्तिका का अनावरण भी किया।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रवीण शर्मा सहित आरटीओ, पुलिस, स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार