भरमौर के साडा क्षेत्र में शुरू होगी डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था –उपायुक्त अपूर्व देवगन

 भरमौर के साडा क्षेत्र में शुरू होगी डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था –उपायुक्त अपूर्व देवगन

साडा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के तहत होंगे निर्माण कार्य


भरमौर साडा क्षेत्र में लगेगी स्ट्रीट लाइट

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय उच्च पाठशाला सठली का किया निरीक्षण  

चंबा, (भरमौर) : जितेन्द्र खन्ना )

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज 

जनजातीय उपमंडल भरमौर का प्रवास कर यहाँ विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। 

उन्होंने जनजातीय उपमंडल भरमौर से संबंधित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था को शुरू करने के लिए खंड विकास अधिकारी को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं । 

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था की आवश्यकता है। 


उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिए कि साडा क्षेत्र में भवन निर्माण गतिविधियों को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के अनुसार करना सुनिश्चित बनाया जाए। 

साथ में भवन निर्माण के लिए नक्शे स्वीकृति की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित बनाया जाए । 

उन्होंने कहा कि पुराना बस स्टैंड भरमौर से लेकर हेलीपैड तथा भरमाणी माता मंदिर मार्ग में स्ट्रीट लाइट् साडा के माध्यम से स्थापित की जाएगी । 

बैठक में पुराने बस स्टैंड भरमौर के समीप निर्मित पार्किंग को लेकर भी विस्तृत चर्चा के दौरान उपायुक्त ने शुल्क आधारित व्यवस्था शुरू करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया। 

साथ में उन्होंने जिम शुरू करने को लेकर भी आवश्यक कार्यवाही के भी निर्देश दिए। 

बैठक के दौरान साडा के तहत निर्मित विभिन्न परिसरों से आय,वर्तमान में सुलभ इंटरनेशनल संस्था द्वारा की जा रही साफ सफाई व्यवस्था सहित दूसरे विभिन्न मामलों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई । 

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तँवर ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत किया जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी का ब्यौरा रखा । 

इस दौरान कार्यवाही का संचालन एसडीम कुलबीर सिंह राणा ने किया । 

बाद में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय प्राइमरी तथा उच्च पाठशाला सठली का निरीक्षण करते हुए यहां मिड डे मील तथा शिक्षा गुणवत्ता की जांच के साथ स्कूली विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया । 

बैठक में खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति हरमिंदर चौणा, सहायक अभियंता विद्युत संतोष कुमार, सहायक अभियंता विशाल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार