राजा का तालाब के एक निजी अस्पताल की बदौलत कटवाना पड़ा हाथ,डॉक्टर का कहना आरोप झूठे हैं

 रे की पीड़िता ने फतेहपुर में प्रेसवार्ता कर बताई आपबीती ,कहा राजा का तालाब के एक निजी अस्पताल की बदौलत कटवाना पड़ा हाथ,डॉक्टर का कहना आरोप झूठे हैं 


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

आपको बता दें उपमण्डल फतेहपुर की पँचायत रे की पीड़िता शीला देवी ने बुधवार को रैस्ट हाऊस फतेहपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए आपबीती सुनाई ।

कहा राजा का तालाब के एक निजी अस्पताल की बदौलत उन्हें अपना हाथ कटवाना पड़ा है । उन्होंने 

बताया कि उक्त अस्पताल में पथरियों का ऑपरेशन करवाने गई थी ।

तो वहां पर उन्होंने उनका ऑपरेशन तो कर दिया लेकिन इसी दौरान उनके द्बारा दिए गए उपचार से उनका हाथ ही काला हो गया ।

इतना ही नही हाथ के खराब होने पर उन्हें आधी रात को ही अस्पताल से निकाल दिया गया ।

वहीं पीड़िता के पति विधी चन्द ने बताया उनकी पत्नी का हाथ उक्त अस्पताल की लापरवाही के कारण ही खराब हुआ है ।

वहीं पीड़िता के बेटे अनिल कुमार ने बताया जब उनकी माता को आधी रात को अस्पताल से निकाल दिया गया तो उन्हें कमांड अस्पताल चंडीगढ़ ले जाया गया ।।

जहां पर डॉक्टरों ने खराब हो चुके हाथ को काटना ही मुनासिब समझा ।

कहा उनकी माता का हाथ उक्त निजी अस्पताल की वजह से ही खराब हुआ था ।

उंन्होने कहा इसकी शिकायत उंन्होने CM हैल्पलाइन ब SDM फतेहपुर से कर दी है ।

उंन्होने शासन ब प्रशासन से अपील की है कि ऊक्त अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए ।।

ताकि कोई और अस्पताल की लापरवाही कारण दिव्यांग न हो पाए ।

तो वहीं इस बारे में राजा का तालाब के निजी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि हमने गुर्दे की पथरी का आप्रेशन किया है बो आप्रेशन कामयाब रहा। परन्तु इनका हाथ की नसों में पहले ही प्राब्लम थी जिसके विषय में हमने पहले ही इनको अवगत करवाया था कि इसका इलाज हमारे पास नहीं हो सकता अतः आप इसका इलाज आप किसी बड़े अस्पताल में करवा लें। हम पर जो भी इन्होंनें आरोप लगाए हैं वह झूठे हैं। पाए ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार