विधानसभा अध्यक्ष ने किया गगाहर से गांव पखरोदू संपर्क मार्ग का शिलान्यास

 विधानसभा अध्यक्ष ने किया गगाहर से गांव पखरोदू संपर्क मार्ग का शिलान्यास 

88 लाख रुपए की धनराशि होगी व्यय, 6 माह के भीतर पूर्ण होगा निर्माण कार्य

सड़क सुविधा से जुड़ेगा नाग बिंतरू मंदिर 


रायपुर से फगोत सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य में व्यय होगी 5 करोड़ 24 लाख रुपए की धनराशि

विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं 

चंबा (चुवाड़ी) : जितेन्द्र खन्ना / 🙏

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत रायपुर में 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले गगाहर से गांव पखरोदू के लिए संपर्क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया।

गगाहर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात में सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव पखरोदू के लोगों की लंबे समय से चल रही सड़क मांग को पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को छह माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि गांव पखरोदू से नागा नाल को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए विभागीय औपचारिकताए को पूर्ण किया जा रहा है और इसी मार्ग को नाग बिंतरू परिसर तक पहुंचाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इससे तीन से चार गांवों के साथ-साथ नाग बिंतरू मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए पठानिया ने कहा कि रायपुर से फगोत सड़क के सुधार और मेटलिंग व टायरिंग कार्य में 5 करोड़ 24 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। इस कार्य के लिए कार्य योजना को तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव धमनाड़ी सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य में 1 करोड़ पर की धनराशि व्यय होगी। अप्पर गगाहर से लोहर गगाहर सड़क मार्ग के लिए सर्वे को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव चक्की और रखेड़ को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए कार्य योजना को तैयार किया जा रहा है।

क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सारना, सलोह, चलाड़ी और उनके साथ लगते गांवों के लिए उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिस पर लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है जिसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं 

इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने 

लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। 

इस अवसर पर एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के मंडल निर्देशक राम सिंह चंबियाल, नगर पंचायत चुवाड़ी उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर,उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, वनमंडल अधिकारी प्रोजेक्ट आईडीपी रामपाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधिशाषी अभियंता अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, सीडीपीओ धर्म सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत रायपुर राजमल, तुरकड़ा अंजु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर