सुबाथू-नयानगर मार्ग बस एवं हल्के वाहनों के लिए आरम्भ

 सुबाथू-नयानगर मार्ग बस एवं हल्के वाहनों के लिए आरम्भ


सोलन ज़िला के सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर सुबाथू-नयानगर के मध्य क्षतिग्रस्त मार्ग को आवश्यक आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि सुबाथू-नयानगर मार्ग पर अब हल्के वाहनों तथा बसों की आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर हल्के मालवाहक वाहन भी आ-जा सकेंगे। मार्ग पर यातायात परिचालन का समय प्रातः 07.30 बजे से सांय 07.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नागरिकों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत इस सम्बन्ध में उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन तथा ब्रिगेडियर कमांडर सुबाथू के मध्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस मार्ग को बहाल करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। उन्होंने बैठक के उपरांत प्रशासन तथा सेना के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण भी किया।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस मार्ग पर वाहनों की सुरक्षा के लिए उचित स्थान पर सूचना पट्ट स्थापित किए जाएंगे। इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के कसौली स्थित अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर बस सेवा एवं हल्के मालवाहक वाहनों के आरम्भ होने से स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।

उपायुक्त ने सभी से आग्रह किया है कि इस सड़क सहित विभिन्न मार्गो पर वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाएं ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर