मतदाता पंजीकरण को मंडी और कोटली में लगेंगे विशेष कैंप - ओमकांत ठाकुर

 मतदाता पंजीकरण को मंडी और कोटली में लगेंगे विशेष कैंप - ओमकांत ठाकुर


मंडी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने बताया कि मतदाता सूची में पात्र युवाओं के नाम दर्ज करने के लिए मंडी तथा कोटली में चिन्हित स्थानों पर 28 से 30 नवम्बर तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी, आईटीआई मंडी, राजकीय महाविद्यालय कोटली और आईटीआई कोटली में विशेष कैंप का आयोजन होगा, जिनमें सभी पात्र छात्रों का पंजीकरण किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की बैठक लेते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 26 और 27 नवम्बर को विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसमें सभी बूथ लेवल अधिकारी घर घर जा कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत 33-मंडी निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अपडेट करने तथा सभी पात्र मतदाताओं का पंजीकरण तय बनाने के लिए समर्पित कार्य करने को कहा।

  ओमकांत ठाकुर ने 33-मंडी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने तथा अपात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटवाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच