भरमौर ओल्ड स्टेंड पर एक कार व दुकान में लगी आग,एक दुकानदार झुलसा

भरमौर ओल्ड स्टेंड पर एक कार व दुकान में लगी आग,एक दुकानदार झुलसा 


( चंबा: जितेन्द्र खन्ना )

उपमंडल मुख्यालय भरमौर स्थित ओल्ड स्टेंड पर सोमवार शाम को अचानक एक कार में आग लग गई। इसके चलते स्टेंड पर कुछ पल के लिए अफरा तफरी मच गई। इस दौरान एक दुकानदार भी झुलस गया। जिसका सिविल अस्पताल भरमौर में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर किया है। बहरहाल सूचना पाते ही पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंची है और आग लगने के कारणों का पता करने में जुट गई है।  

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को भरमौर ओल्ड बस स्टेंड के पास अचानक एक कार में आग लग गई। मालिक ने बताया कि कार एक दुकान के पास खड़ी थी। बताया गया कि दुकान में शाट सर्किट हुआ और अचानक कार के अगले हिस्से में आग लग गई। नतीजतन मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार में आग को बुझाने में जुट गए और इस पर काबू पा लिया।  

तो वहीं दूसरी तरफ दुकान में भी आग लग गई। जिससे दुकानदार भी आग से झुलस गया जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

कार मालिक ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के बावत पुलिस को भी सूचना दे दी है और मौके पर टीम ने स्थिति का भी जायजा लिया है।  पुलिस ने कार में आग लगने के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए