पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी,पति के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा था पर प्रेमी और पत्नी को

पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी,पति के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा था पर प्रेमी और पत्नी को


यह हैरान कर देने वाला मामला बिहार के बेगूसराय जिले से उभरकर सामने आया है ।

खबरों के मुताबिक, अजय कुमार की शादी 2018 में काजल से धूमधाम से हुई थी। हालांकि, शादी के बाद भी काजल अघापुर गांव निवासी राज कुमार ठाकुर के संपर्क में रही। काजल और राज कुमार पिछले 5 साल से एक दूसरे से प्यार करते थे। काजल के दो बच्चों की मां बनने के बाद भी दोनों के बीच चोरी-छिपे अफेयर जारी रहा । काजल ने ऐलान किया कि वह राज कुमार से अपना रिश्ता नहीं तोड़ सकती है।

अजय ने कहा कि उन्हें काजल और राज के रिश्ते के बारे में पहले पता नहीं था। हाल ही में उनके परिवार के सदस्यों ने काजल और राजकुमार को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जब मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझे घटना के बारे में बताया तो मैं पहले चौंक गया। हालांकि, मैंने उसे अपने वैवाहिक बंधन से मुक्त करने का फैसला किया। उसके साथ शादी जारी रखने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि वह राजकुमार के साथ रिश्ते में थी।महिला दो छोटे बच्चों की मां है। पति बच्चों की देखभाल करने के लिए तैयार हो गया, ताकि उसकी पत्नी को अपने नए जीवन साथी के साथ बोझ महसूस न हो।

अजय ने कहा कि पत्नी की शादी उसके प्रेमी से शिव मंदिर में करा दी। अब अपनी पत्नी से मेरा कोई मतलब नहीं है। वहीं काजल ने कहा कि मैं अपने प्रेमी से शादी कर खुश हूं। हम पिछले 5 सालों से एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक साथ रहना चाहते हैं। शादी के बाद राजकुमार ने कहा कि हम एक दूसरे से प्रेम करते हैं। हम लोग पिछले पांच वर्ष से छुप-छुप कर मिलते थे। सोमवार की रात उसके पति ने देख लिया। हमलोग इस शादी से काफी खुश हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त