मणिकर्ण घाटी के सरानाहुली में दो मंजिला मकान में लगी आग, दमकल विभाग के पहुंचने तक मकान राख के ढेर में तबदील हो गया

मणिकर्ण घाटी के सरानाहुली में दो मंजिला मकान में लगी आग, दमकल विभाग के पहुंचने तक मकान राख के ढेर में तबदील हो गया


 इस अग्निकांड की घटना में दो मंजिला मकान के छह कमरे जलकर राख हो गए। दमकल विभाग की टीम ने साथ लगते मकानों को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के सरानाहुली में डाबे राम पुत्र हरि सिंह के मकान में उस समय लगी जब घर में पूरा परिवार सोया हुआ था। जैसे ही मकान में आग लगी तो स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर आग पर काबू पर की कोशिश की परन्तु आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया था कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग लगने से लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। मकान मालिक डाबे राम ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। 

दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने तक मकान राख के ढेर में तबदील हो गया था। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड की घटना से दो मंजिला मकान के छह कमरे जलकर राख हो गए। दमकल विभाग की टीम ने साथ लगते मकान को भी आग की भेंट से बचा लिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस