वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एसडी नेगी का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

 वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एसडी नेगी का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया


किन्नौर जिला के यांगपा-1 गांव से सम्बंधित वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एसडी नेगी का आज उनके पैतृक गांव यांग्पा-1 में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एस डी नेगी सिक्किम प्रदेश के डीजीपी पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। इसके अलावा वह सिक्किम सरकार में सलाहकार के पद पर भी कार्यरत थे।

इस अवसर पर उपस्थित राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा पूरे परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि एस डी नेगी पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत थे। उनके जीवन की उपलब्धियां आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार बिमला वर्मा, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के निदेशक बिक्रम सिंह, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, किनफेड के उपाध्यक्ष कमल किशोर सहित अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल